Corona LIVE / 29 राज्यों में 1 हजार 657 मामले: मध्यप्रदेश में 20 और महाराष्ट्र में 18 नए मामले सामने आए, मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 272 संक्रमित

29 03 2020 corona covid

 नई दिल्ली. कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या 1 हजार 657 हो गई है। बुधवार को मध्यप्रदेश में 20 और महाराष्ट्र में 18 नए मामले सामने आए हैं। 29 राज्यों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए थे। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 64 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले, यहां कुल मरीज 320 के पार हो गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 57, दिल्ली में 23, मध्यप्रदेश में 19 और तेलंगाना में 15 मामले बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार रात 8.30 बजे कहा- पिछले 24 घंटे में 146 नए मामले सामने आए। देश में अब कोरोना के कुल केस 1 हजार 397 हो गए हैं। इनमें से 1 हजार 238 एक्टिव केस हैं और 124 ठीक हो चुके हैं। 35 लोगों की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री ने गुल्लक के पैसे दान करने वाली बच्ची का वीडियो शेयर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उस बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसने कोरोना आपदा से निपटने के लिए अपने गुल्लक के पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर में सहयोग करने वाले छोटे बच्चों के संदेश मिल रहे हैं। यह विशेष है क्योंकि वे अपने गुल्लक से मदद कर रहे हैं। हमें एक बार फिर से युवा भारत की दरियादिली देखने को मिल रही है।

जमात में शामिल लोगों का देशभर में पता लगाया जा रहा

दिल्ली में मरकज की जमात में शामिल लोगों कोरोना संदिग्धों क देशभर में ट्रैकिंग जारी है। आंध्र में मरकज से लौटे 4 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। भोपाल में 82 लोग चिन्हित किए जा चुके हैं। वहीं, रात को 8 लोग बरेली की एक मस्जिद में मिले।

इसे भी पढ़ें-  पचमढ़ी में दर्दनाक हादसा: बंदर से बैग छुड़ाने की कोशिश में 150 फीट गहरी खाई में गिरा नागपुर का पर्यटक, मौत

देश के 28 राज्यों में पहुंचा कोरोना संक्रमण

राज्यकितने संक्रमितकितनी मौतकितने ठीक हुए
महाराष्ट्र3201039
केरल241224
तमिलनाडु12416
दिल्ली12026
उत्तरप्रदेश104017
कर्नाटक10138
राजस्थान9323
तेलंगाना92114
मध्यप्रदेश8640
गुजरात7465
जम्मू-कश्मीर5521
आंध्रप्रदेश4401
हरियाणा43017
पंजाब4141
प.बंगाल2730
बिहार2110
चंडीगढ़1510
लद्दाख1303
अंडमान-निकोबार1000
छत्तीसगढ़900
उत्तराखंड702
गोवा500
हिमाचल311
ओडिशा400
मणिपुर100
मिजोरम100
पुडुचेरी100
झारखंड100
असम100

देश के 19 राज्यों का हाल

  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 320: मुंबई में 16 और पुणे में 2 और लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। मंगलवार को 64 नए मामले सामने आए थे। पुणे के कलेक्टर नवल किशोर राम ने बताया कि जिले से दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज की जमात में 130 लोग शामिल हुए थे। इनमें से कई लोगों का पता नहीं चल रहा है। उनकी तलाश की जा रही है। 60 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।
mumbai 730 1 1 1585712001
मुंबई में खाने का पैकेट लेने के लिए लाइन में लगे लोग। यहां सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई।

  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 86: बुधवार को यहां 20 नए मामले सामने आए। हालांकि, ये 20 संक्रमित किस जिले या शहर के हैं यह जानकारी नहीं दी गई है। मंगलवार को 19 संक्रमित मिले थे। इनमें से इंदौर में ही 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है।
  • छत्तीसगढ़; कुल संक्रमित- 9: मंगलवार को एक मामला सामने आया। ब्रिटेन की यात्रा से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बीच, छत्तीसगढ़ सरकार ने पहली से नवमीं और 11वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा दिए अगली क्लास में प्रमोट करने का फैसला किया है।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 93: राज्य में मंगलवार को 14 नए मामले सामने आए। जयपुर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, अजमेर में 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा ईरान से एयरलिफ्ट करके लाए गए लोगों में से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 104: मंगलवार को यहां बरेली में 5 नए मामले सामने आए, उसके बाद शाम तक 3 और केस भी पॉजिटिव निकले। राज्य में सोमवार को 24 कोरोना संक्रमित मिले थे। सबसे ज्यादा 30 कोरोना पॉजिटिव गौतम बुद्ध नगर में हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस का कहना है कि राज्य में उन 157 लोगों को भी तलाश लिया गया है, जो निजामुद्दीन स्थित मरकज के तब्लीगी इज्तिमा में शामिल हुए थे।
  • बिहार; कुल संक्रमित- 21: राज्य में मंगलवार को कोरोनावायरस के 6 नए मरीज मिले। दूसरी तरफ, सोमवार को सीतामढ़ी के मढ़ौल गांव में एक व्यक्ति को 2 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। व्यक्ति और उसका परिवार कल ही महाराष्ट्र से लौटे थे। मृतक ने कोरोना सहायता केंद्र को उनकी वापसी की सूचना दी थी, जिससे आरोपी नाराज थे। मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें-  स्टेशन बजरिया तिराहे पर रॉन्ग साइड से आने पर बवाल, ट्रैफिक ASI और युवक के बीच चले थप्पड़
indo nepal border 730 1 1585711983
बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर अफसरों से अंदर आने की गुजारिश करते प्रवासी।

  • झारखंड; कुल संक्रमित-01: राज्य में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा- मलेशिया की एक नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसे रांची के हिंदपीडी इलाके से खेल गांव में बनाए गए आइसोलेश सेंटर में भेज दिया गया है।
  • असम; कुल संक्रमित-01: यहां भी मंगलवार को कोरोना का पहला मरीज सामने आया। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा- 52 साल के इस मरीज का इलाज सिलचर मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 120: यहां मंगलवार को 23 नए केस सामने आए। सोमवार को भी 25 मामले मिले थे। यहां निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च तक 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड और देश के 15 राज्यों के लोग शामिल हुए थे। 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी यहां 2 हजार लोग ठहरे हुए थे। यहां से लौटे सैकड़ों लोग संक्रमित मिले हैं। सरकार ने 1339 लोगों को क्वारैंटाइन कराया है।
  • केरल; कुल संक्रमित- 241: मंगलवार को 7 नए मामले सामने आए। सोमवार को 32 केस मिले थे। राज्य के सभी 14 जिले संक्रमण से प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा 107 मरीज कासरगोड़ में हैं। राज्य से एक अच्छी खबर भी है। यहां एक बेहद बुजुर्ग पति-पत्नी संक्रमण से ठीक हुए हैं। पति 98 साल के और पत्नी 88 साल की हैं। वे डायबिटिक और हायपरटेंशन के मरीज भी हैं। वे पिछले हफ्ते इटली से लौटे अपने बच्चों और पोते-पोतियों के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए थे। एक बार उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा।
  • तेलंगाना; कुल संकंमित- 92: यहां मंगलवार को 15 नए मामले सामे आए। स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने कहा- राज्य में कोरोनावायरस के सभी 15 नए संक्रमित निजामुद्दीन मरकज से वापस लौटे थे। सबसे ज्यादा 36 संक्रमित हैदराबाद में हैं। राज्य के मंत्री केटी रामाराव का कहना है कि प्रदेश की सीमा पर दूसरे राज्यों से आए 9 लाख मजदूर हैं। हम हैदराबाद में 170 कैम्प बनाने में सक्षम हैं। उन्हें वहीं जरूरी सामान मुहैया कराने को कहा गया है।
  • कर्नाटक; कुल संक्रमित- 101: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी पूरी सैलरी सीएम रिलीफ फंड में दान करने का फैसला लिया है। उन्होंने अन्य लोगों से महामारी से लड़ाई के लिए सहयोग की अपील की है। मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 10 नए केस आए।