Corona संदिग्धों की पहचान के लिए यहां शुरू हुआ डोर-टू-डोर सर्वे, तैयार हो रहा रिकार्ड

बांदा कोराना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की पहचान के लिए बांदा (Banda) जिला प्रशासन ने डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कर दिया है सर्वे के लिए जिला प्रशासन, पुलिस (Police) और स्वास्थ विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया है संयुक्त टीम इन दिनों घर-घर जाकर के बाहर से आने वाले व्यक्तियों का लेखा-जोखा तैयार कर रही है सर्वे के दौरान, घर के सदस्यों और उनके स्वास्थ्य रिकार्ड भी तैयार कराया जा रहा है अभी तक मे इस संयुक्त टीम ने बांदा नगर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले कई मोहल्लों का सर्वे पूरा कर लिया है
450 घरों का पूरा हुआ सर्वे, नहीं मिला कोई संदिग्ध
जिला प्रशासन के अनुसार, इस सर्वे का मकसद जनपद में बाहर से आए लोगों के बारे में पता करना है. साथ ही, शहर में मौजूद सभी लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित करना है उन्होंने बतयाा कि सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 7 लोगों की एक टीम बनाई है. इस टीम ने अभी तक बांदा शहर के अंतर्गत आने वाले 450 घरों का में पूरा लेखा-जोखा तैयार किया गया है सर्वे से जुड़े विपिन केसरवानी ने बताया कि हमारे सर्वे के मुताबिक अभी तक कोरोना संक्रमण से संबंधित कोई भी केस नहीं मिला पूर्व में एक केस पॉजिटिव आया था और उसकी दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरांत अभी तक कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है
जिले में रहने वाले हर शख्स का तैयार होगा रिकार्ड
जिला चिकित्सा अधिकारी बांदा संतोष कुमार ने बताया है कि कोरोना संक्रमण पर हमारी गठित टीम द्वारा किए गए सर्वे में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि पूर्व में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला था, जिसकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. हमारा जिले में स्वास्थ्य सर्वे करवाने का मकसद यह है कि हम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तत्परता से सजग रहें और पूरे जिले का लेखा-जोखा, बाहरी आने वाले व्यक्तियों का हमारे पास रिकॉर्ड रहे. साथ में बाहरी आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य का भी हमें पूर्ण रूप से जानकारी रहे. इतना ही नहीं, सर्वे के दौरान, किस भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करना भी है.








