Coronajabalpurमध्यप्रदेश

Corona पॉजिटिव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्वास्थ्य की संयुक्त कलेक्टर ने ली जानकारी

आशीष शुक्ला…

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर सयुंक्त कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया ने आज गोलबाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर यहॉं कोरोना संक्रमित होने के बाद उपचार के लिये भर्ती हुये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्वास्थ की जानकारी चिकित्सकों से प्राप्त की।

चिकित्सकों के मुताबिक उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और तेजी से रिकवर भी कर रहे हैं अस्पताल के बाद सयुंक्त कलेक्टर श्री अरजरिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जवाहरगंज स्थित निवास स्थान पर भी गये और परिवारजनों से भेंट की।

उन्होंने शासन-प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन परिवारजनों को दिया । ज्ञात हो कि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा खुद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उपचार पर लगातार नजर रखे हुये हैं ।

श्री शर्मा ने सयुंक्त कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को दिये जा रहे उपचार के बारे में चिकित्सकों से सम्पर्क में रहने का दायित्व सौंपा है । साथ ही उनके परिवारजनों से भी लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश उन्हें दिये हैं।

Back to top button