Latest

Corona पर कांग्रेस की राजनीति : सुरजेवाला का आरोप, संकट की घड़ी में सरकार कर रही देश की जनता से खिलवाड़

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोपों को देखते हुए देशभर में मास्क और सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ने के साथ-साथ अब मास्क और वेंटिलेटर की भी बात होने लगी है और इसको लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार देश की जनता, डॉक्टर, नर्स और मेडिकल प्रोफेशनल की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।
भारत में तेजी से फैल रही इस महामारी की वजह से मास्क और वेंटिलेटर की बातें की जाने लगी है। इसी क्रम में सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में एन-95 मास्क, फेस मास्क, वेंटिलेटर व मेडिकल इक्यूपमेंट की कमी हो रखी है। मगर सरकार ने चार दिन पहले 19 मार्च को 10 गुना दाम पर इन्हें निर्यात करने की मंजूरी दे दी है।

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला ने ये भी कहा कि 22 मार्च को पूरा देश प्रधानमंत्री का साथ दिया। पीएम मोदी के एक आह्वान पर रविवार को पूरे देश ने खूब तालियां और थालियां बजाई। मगर संकट की घड़ी में मोदी सरकार देश की जनता, कोरोना वायरस का इलाज कर रहे डॉक्टर, नर्स व हेल्थ प्रोफेशनल की सेहत से खिलवाड़ कर ही है। उन्होंने आगे कहा कि एम्स में भी पूरे एन-95 मास्क नहीं है।

इस मामले में पीएम मोदी को संज्ञान लेना चाहिए और संबंधित मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। बता दें कि सुरजेवाला के पास इसका प्रूफ भी है और उन्होंने निर्यात की इजाजत वाले कुछ कागज भी मीडिया को दिखाए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम