Site icon Yashbharat.com

Corona पर आज की अच्छी खबर, पहली बार एक दिन में एक लाख लोग स्वस्थ

images 71

Corona Update 18 September : देश में दिनों दिन बढ़ते कोरोना संकट के बीच एक अच्‍छी खबर सामने आई है। संक्रमण के साथ स्‍वस्‍थ होने का भी आंकड़ा बढ़ा है।

देश में पहली बार एक दिन में करीब एक लाख कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 42 लाख के करीब पहुंच गई है।

इस दौरान 91 हजार से अधिक नए मामले भी सामने आए हैं और कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी लगभग 53 लाख हो गया है।

महामारी ने अब तक 85 हजार से अधिक लोगों की जान भी ले ली है। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से शुक्रवार रात नौ बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार देर रात से अब तक 91,236 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 52 लाख 93 हजार से अधिक हो गई है। इस दौरान 98,910 मरीज ठीक भी हुए हैं और अब तक स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा 41.94 लाख हो गया है।

Exit mobile version