FEATUREDLatestराष्ट्रीयव्यापार

Cooking Oil Prices: जल्द घटेंगे खाने के तेल के दाम, केंद्र सरकार लेने वाली है ये बड़ा फैसला

Cooking Oil Prices: खाने के तेल के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में हर परिवार के रसोई का बजट काफी बिगड़ गया है। केंद्र सरकार जल्द ही जनता को राहत देने वाली है। सूत्रों के अनुसार गवर्नमेंट खाने के तेल पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने वाली है।

इस सप्ताह इस पर फैसला हो सकता है। पाम तेल की कीमत 10 जून 2021 को खुदरा भाव 140 रुपए प्रति लीटर था। पिछले एक साल में कीमत दोगुनी हो गई है। बता दें देश का ताड़ का तेल 100 फीसद इम्पोर्ट होता है।

सूत्रों के अनुसार सरकार खाने के तेल की बढ़ती कीमतों पर नजर बनाए हुए है। जनता को राहत देने के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की जाएगी।

एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक में वित्त मंत्रालय, कृषि, वाणिज्य और खाद्य मंत्रालय शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में अन्य राहत मिलने की भी संभावना है।

तेल 10 जून 2020 10 मई 2021 10 जून 2021
सोया तेल 100 रुपए लीटर 150 रुपए लीटर 160 रुपए लीटर
पाम तेल 85 रुपए लीटर 135 रुपए लीटर 140 रुपए लीटर
सरसों तेल 120 रुपए लीटर 164 रुपए लीटर 170 रुपए लीटर
मूंगफली तेल 145 रुपए लीटर 180 रुपए लीटर 180 रुपए लीटर
सूरजमुखी तेल 110 रुपए लीटर 163 रुपए लीटर 175 रुपए लीटर

 

 

 

Back to top button