अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का निर्माण कार्य पूर्ण, सप्त मंडप और ध्वजदंड स्थापना के साथ तैयार हुआ परिसर

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का निर्माण कार्य पूर्ण, सप्त मंडप और ध्वजदंड स्थापना के साथ तैयार हुआ परिसर

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का निर्माण कार्य पूर्ण, सप्त मंडप और ध्वजदंड स्थापना के साथ तैयार हुआ परिसर। रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य मंदिर समेत परकोटे के छह मंदिरों शिव, गणेश, हनुमान, सूर्य, मां भगवती, मां अन्नपूर्णा और शेषावतार मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है।

साथ ही इन सभी पर ध्वजदंड और कलश भी स्थापित कर दिया गया है। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने दी।

इसके अलावा सप्त मंडप (महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषाद राज, शबरी, ऋषि पत्नी अहिल्या) का निर्माण भी पूरा हो गया है। संत तुलसीदास का मंदिर भी पूरा हो गया है। गिद्ध राज जटायु और गिलहरी भी स्थापित हो गई है। इसके साथ ही दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से सीधे जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

Exit mobile version