katniमध्यप्रदेश

9 मई को होगा संविधान बचाओ आंदोलन, कांग्रेस पार्षद दल की बैठक सम्पन्न

9 मई को होगा संविधान बचाओ आंदोलन, कांग्रेस पार्षद दल की बैठक सम्पन्

कटनी-  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के दिशा निर्देश पर आगामी 09 मई को पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान बचाओ आंदोलन की शुरुआत की जा रही है इसी तारतम्य में कांग्रेस पार्षद दल कटनी द्वारा बैठक का आयोजन कर आंदोलन और रैलियों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने विचार व्यक्त किए

बैठक में वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट, ईश्वर दास बहरानी , मनोज गुप्ता एडवोकेट, आफताब अहमद, विनीत जायसवाल, कमलेश चौधरी, तुलाराम गौंटिया, कपिल रजक, राजेश जाटव, रमेश सोनी, साक्षी गोपाल साहू उपस्थित थे

 

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि