26 नवंबर को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा संविधान दिवस

Screenshot 20251125 175221 Chrome

कटनी। 26 नवंबर को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा संविधान दिवस। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार 26 नवंबर को जिले के सरकारी कार्यालयों,  विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्‍वशासी संस्‍थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों सहित ग्राम पंचायतों में विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयेाजन किया जायेंगा। इसके लिए राज्‍य शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

26 नवंबर को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा संविधान दिवस

   संविधान दिवस पर जिला मुख्‍यालय, तहसील, पंचायत व ग्राम स्‍तर पर शासकीय सेवकों और आमजन की सहभागिता से संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जायेगा। संविधान से संबंधित प्रदर्शनी और फिल्‍म का प्रदर्शन किया जायेगा।

स्‍कूलों और कॉलेजों में ऑनलाईन संविधान दिवस क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी। साथ ही विशेष सभायें आयोजित की जायेंगी। जिसमें भारतीय संविधान के अनूठे स्‍वरूप, संविधान सभा का महत्‍व एवं योगदान संविधान सभा की महिला सदस्‍यों के योगदान पर विशेष चर्चायें की जायेंगी। इसके अलावा स्‍कूल, पंचायत, शासकीय कार्यालय व अन्‍य सार्वजनिक स्‍थलों पर उद्देशिका का भित्ति लेखन (वॉल आर्ट) निर्मित की जायेंगी।

इसे भी पढ़ें-  वेबसाइट पर दिखते ही न दबाएं 'Accept All Cookies': आपकी ऑनलाइन गतिविधियों पर रहती है नज़र, जानिए बचने के आसान उपाय