Latest

सावन क़े पहले सोमवार पर शिव मंदिरों मे हुआ अभिषेक, शिवलिंग निर्माण

सावन क़े पहले सोमवार पर शिव मंदिरों मे हुआ अभिषेक, शिवलिंग निर्माण

कटनी। 2024 का पहला सावन सोमवार व्रत आज 22 जुलाई को श्रावण मास के पहले ही दिन है। आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस साल के सावन माह का शुभारंभ सोमवार से हुआ है और इसका समापन भी सोमवार के दिन होगा. यह संयोग 72 साल बाद बना है. सावन के पहले सोमवार के दिन 2 शुभ योग भी बने हैं। पहला प्रीति योग और दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग है. सर्वार्थ सिद्धि योग में आप जो भी कार्य करेंगे, वह सफल होगा. इस योग में की गई पूजा पूर्ण फल प्रदान करती है. सावन सोमवार व्रत की पूजा विधि, मुहूर्त, शुभ योग, मंत्र और महत्व के बारे में.

पहला सावन सोमवार शुभ योग में हुआ शिवलिंग निर्माण

सावन के पहले सोमवार पर दो शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग आज सुबह 05:37 एएम से प्रारंभ होकर रात 10:21 पी एम तक है. वहीं प्रीति योग आज प्रात:काल से लेकर शाम 05:58 तक है.शहर क़े मधई मंदिर पहरुआ शंकर मंदिर एस बी आई तिराहा जालपा मंदिर मे सुबह से शंकर भगवान का अभिषेक पूजन शिवलिंग निर्माण का क्रम चलता रहा l

Back to top button