Monday, May 11, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायक के बेटे पर SUV से दो कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश का आरोप

अलीराजपुर। कांग्रेस विधायक के बेटे पर SUV से दो कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने कथित तौर पर अपनी एसयूवी से दो कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश की। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कांस्टेबल साइड में कूदकर बाल-बाल बचा

इस दौरान एक कांस्टेबल साइड में कूदकर बाल-बाल बचा, लेकिन एक अन्य कांस्टेबल कथित तौर पर गाड़ी की चपेट में आ गया और फिर एक बिजली के खंभे से टकरा गया। घायल कांस्टेबल की हालत अभी स्पष्ट नहीं है। इस घटना के बाद विधायक का बेटा पुष्पराज फरार है और उसके खिलाफ अलीराजपुर पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो में दिख रहा है कि कांस्टेबल जोबट थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान विधायक के बेटे की गाड़ी को हाथ से इशारा करके रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रुकने की बजाय एसयूवी पुलिस बैरिकेड को पार करते हुए खंभे से टकरा गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम