#MP Vidhansabha ElectionsLatestमध्यप्रदेश

Congress List: कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा जिन्हें टिकट देना उन्हें इशारा हो चुका है

MP Election Congress List 2023: कांग्रेस नेता पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा में हो रहे विलंब पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने एक बार फिर साफ किया है कि जिन्हें टिकट देना है, उन्हें इशारा कर दिया है। हमें पता है कि किसे और कब प्रत्याशी घोषित करना है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक तीन अक्टूबर को होने जा रही है।

अभी तक एक भी सूची नहीं

बता दें कि भाजपा मध्‍य विधानसभा चुनाव के लिए तीन सूची जारी कर 79 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। बसपा और सपा ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं पर कांग्रेस की अब तक एक भी सूची नहीं आई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि पांच अक्टूबर के बाद कभी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक बार में आधे से अधिक प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। इसके संकेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला दे चुके हैं।

शिवराज पर हमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की घोषणा पर कहा कि वे भूल चुके हैं कि पिछले दिनों उन्होंने क्या घोषणा की थी। पहले कहते थे कि प्रति वर्ष एक लाख रोजगार दिए जाएंगे और फिर एक लाख सरकारी पदाें पर भर्ती का वादा किया। अभी तक भर्ती पूरी नहीं हुई और कई तो घोटालों में फंसी हैं। चुनाव के समय पर ही मुख्यमंत्री को महिला, युवा, कर्मचारी सब याद आ रहे हैं। प्रदेश के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता चला जा रहा है पर इसका लाभ आमजन को नहीं मिल रहा है। 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा हमारी नकल है पर जनता सब जानती है।

Back to top button