Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में ‘कार्बाइड गन’ की बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध: एसपी सम्पत उपाध्याय की अपील- कहीं दिखे तो तत्काल पुलिस को दें सूचना

Carbide Gun Crackdown: भोपाल में बढ़ते हादसों के बीच जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में अब नहीं बिकेगी कार्बाइड गन

Carbide Gun Crackdown: भोपाल में बढ़ते हादसों के बीच जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में अब नहीं बिकेगी कार्बाइड गन

जबलपुर में ‘कार्बाइड गन’ की बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध: एसपी सम्पत उपाध्याय की अपील- कहीं दिखे तो तत्काल पुलिस को दें सूचना

जबलपुर, yashbharat.com। त्योहारों के सीजन और आम जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्कारधानी में खतरनाक साबित हो रही ‘कार्बाइड गन’ (पटाखा गन) के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले में कार्बाइड गन की बिक्री, निर्माण, भंडारण, वितरण और सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) सम्पत उपाध्याय ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जानलेवा उपकरण का उपयोग न करें और यदि कहीं भी इसकी बिक्री या प्रदर्शन होते दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

क्यों खतरनाक है ‘कार्बाइड गन’?

हाल के दिनों में दिवाली व अन्य आयोजनों के दौरान पाइप और कैल्शियम कार्बाइड से बनी इस देशी गन के उपयोग में भारी बढ़ोतरी देखी गई थी:

एसपी सम्पत उपाध्याय की आमजन से अपील व कड़े निर्देश:

  1. उपयोग न करने की सलाह: एसपी सम्पत उपाध्याय ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को इस खतरनाक गन को खरीदने और चलाने से रोकें।

  2. पुलिस को दें तत्काल सूचना: जिले में यदि कोई दुकान, व्यापारी या व्यक्ति इसे बेचता, बनाता या सार्वजनिक स्थानों पर इसका प्रदर्शन करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

  3. होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: प्रतिबंध के बावजूद कार्बाइड गन बेचने और उपयोग करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version