
व्यवसायिक LPG 200 की बढ़ोतरी, महंगाई में 400 का तड़का; दुकानों पर नई रेट लिस्ट चस्पा, व्यवसायिक गैस सिलिंडर (एपीजी) की कीमतों में 200 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर नया बोझ पड़ा है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू हैं।
व्यवसायिक LPG 200 की बढ़ोतरी, महंगाई में 400 का तड़का; दुकानों पर नई रेट लिस्ट चस्पा
इस महंगाई का असर सीधे होटल, रेस्तरां और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ा है। व्यवसायियों का कहना है कि गैस की बढ़ती कीमतों के चलते चाय, नाश्ता, थाली और शादी समारोह की कैटरिंग भी महंगी हो जाएगी।
सेंट जोंस चौराहे स्थित रमन स्वीट हाउस के संचालक रमन गुप्ता ने बताया कि सिलिंडर के लिए तीन से चार दिन इंतजार करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने डीजल भट्ठी का ऑर्डर दिया है और इंडक्शन का इस्तेमाल भी विचार कर रहे हैं।
खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ गई हैं:
- बेड़ई: 12 → 14 रुपये
- समोसा और कचौड़ी: कीमतें बढ़ी
- खोया, छैना और मिक्स मिठाई: महंगे हुए
- 15 किलो घी का टीन: 2300 → 2600 रुपये








