Latestमध्यप्रदेश

College News इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी

Madhya Pradesh Collage News: भोपाल। शैक्षणिक सत्र 20 -21 के लिए प्रदेश के 151 इंजीनियरिंग कॉलेजों में लगभग 55 हजार से ज्यादा सीटों पर मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जेईई मेन के आधार पर ऑनलाइन पंजीयन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा।

विभाग द्वारा पंजीयन में त्रुटि सुधार के लिए 2 दिन 4 एवं 5 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। द्वितीय चरण में जेईई मेन 2020 के आधार पर आवंटन के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए कक्षा 12वीं के आधार पर ऑनलाइन पंजीयन 13 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा।

विद्यार्थी इच्छित संस्थाओं में चॉइस फिलिंग 21 से 27 अक्टूबर तक कर सकेंगे। आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता, आवंटित संस्थान में उपस्थिति ,मूल दस्तावेजों का सत्यापन तथा प्रवेश 2 से 6 नवंबर के मध्य किया जाएगा। पहले जेईई मेन 2020 के आधार पर आवंटन किया जाएगा इसके बाद ही रिक्त सीटों पर कक्षा 12वीं के आधार पर आवंटन होगा। जिसके बाद विद्यार्थी फीस जमा कर प्रवेश ले सकेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम