Site icon Yashbharat.com

बड़वारा हायर सेकेंडरी विधालय में चला कॉलेज अभियान

IMG 20250130 WA0034

बड़वारा हायर सेकेंडरी विधालय में चला कॉलेज अभिया

कटनी-शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के पत्र 1156/537/आउशि/शा. 1/2024 क्रमांक दिनांक 23/12/2024 के अनुपालन में सत्र 2025-26 हेतु 23/12/2024 से 30 जनवरी 2025 तक “कॉलेज चलो अभियान” आयोजित किया गया । इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बड़वारा जनपद के अंतर्गत आने वाले हायर सेकेंडरी स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश की जानकारी दी गई। महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं तथा छात्रवृत्ति एवं हितग्राही योजनाएं, नई शिक्षा नीति 2020, किस प्रकार महाविद्यालय में प्रवेश लिया जा सकता है एवं किन-किन विषयों का किस प्रकार से चुनाव किया जा सकता है, यह समस्त जानकारी शिक्षकों के द्वारा छात्र छात्राओं को दी गई। सोशल मीडिया वेबसाइट के द्वारा भी महाविद्यालय के विषय में प्रचार प्रसार किया गया साथ ही साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से ड्रॉप आउट छात्रों की जानकारी भी एकत्र की गई। “कॉलेज चलो अभियान” के द्वारा सत्र 2025- 26 में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने हेतु छात्र छात्राओं का मार्ग दर्शन किया गया।

Exit mobile version