Latestमध्यप्रदेश

college admission 2023 छात्रों के लिए जरूरी खबर: सीट ऑल आउट होते ही तुरंत फीस जमा करनी होगी

college admission 2023 यूजी और पीजी में प्रवेश का पहल चरण 25 मई शुरू होकर 26 जून तक चलेगा। इसके बाद सीएलसी राउंड की तैयारी की जाएगी। बड़ी खबर यह है कि सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। अब विद्यार्थी को सीट ऑल आउट होते ही तुरंत फीस जमा करनी होगी। पिछले सालों की तरह सीट को होल्ड करके नहीं रख सकते। यदि फीस जमा नहीं की तो राउंड से बाहर हो जाएंगे।

यह प्रमुख तारीख नोट कर लें

यूजी में 25 मई से 12 जून एवं पीजी में 26 मई से 13 जून तक चलेगा। आनलाइन पंजीयन एवं महाविद्यालय, पाठयक्रम, विषय समूह का विकल्प 25 मई से 12 जून तक भरना होगा। पीजी के लिए 26 मई से 13 जून तक समय होगा। त्रुटि सुधार के लिए 26 से 15 जून तक जबकि पीजी के लिए 27 से 16 जून तक का समय होगा।

आनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा

प्रथम चरण का सीट आवंटन 19 जून, पीजी के लिए 20 जून को किया जाएग। आनलाइन शुल्क भुगतान 19 से 23 जून तक यूजी और 20 मई से 24 जून तक पीजी के लिए करना होगा। बताया जाता है छात्रों के लिए अपग्रेडेशन का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा। अपग्रेडेशन से रिक्त स्थानों पर आवंटित आवेदकों को आवंटित महाविद्यालय में आनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए 25 जून से 29 जून का समय दिया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम