Collector Katni In Action Mode: कटनी कलेक्टर की कार्रवाई, रेत के अवैध परिवहन पर लगाया जुर्माना
Collector Katni In Action Mode: कटनी कलेक्टर की कार्रवाई, रेत के अवैध परिवहन पर लगाया जुर्माना

Collector Katni In Action Mode: कटनी कलेक्टर की कार्रवाई, रेत के अवैध परिवहन पर जुर्माना लगाया। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद नें खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश खनिज विभाग को दे रखें है। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर खनिज प्रभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों पर नियमित निगरानी रखी जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है और निर्धारित प्रशमन की राशि जमा कराई जा रही है।
खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार बीते 10 जनवरी को ग्राम हिनौता में निरीक्षण के दौरान टेªक्टर ट्राली वाहन क्रमांक एमपी 21 ए.बी 2026 से वाहन चालक एवं मालिक मोहम्मद रकीब निवासी बंजारी तहसील विजयराघवगढ़ द्वारा 3 घनमीटर रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर प्रकरणों में अभिवहन परिपत्र की मांग ट्रेक्टर-ट्राली चालक से की गयी। ट्रेक्टर-ट्राली के चालक द्वारा अभिवहन पारपत्र प्रस्तुत नही किया गया। जिस पर खनिज प्रावधान अनुसार ट्रेक्टर-ट्राली मय खनिज जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जिला खनिज अधिकारी द्वारा खनिज रेत के अवैध परिवहन के प्रकरण में 31 हजार 625 रूपये एवं प्रशमन राशि अधिरोपित कर अनावेदक को प्रशमन शुल्क की राशि जमा करनें हेतु सूचना पत्र प्रेषित किया गया। अनावेदक द्वारा उक्त प्रशमन शुल्क की राशि जमा हो जाने के पश्चात जप्तशुदा ट्रेक्टर-ट्राली को मय खनिज यदि किसी अन्य प्रकरण में वाहन की आवश्यकता न होने पर विधिवत मुक्त किये जाने की विधि संगत कार्यवाही करनें हेतु प्रकरण कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के नियम 19 के तहत कार्यवाही करते हुए परिवहनकर्ता द्वारा प्रशमन शुल्क की राशि 31 हजार 625 रूपये की राशि जमा कर दिये जाने के पश्चात वाहन मुक्त करनें की कार्यवाही की गई।








