कलेक्ट्रेट में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने किया ध्वजारोहण

IMG 20240815 WA0100

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे निज निवास पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलेक्टर श्री यादव ने प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान का गायन किया गया।

IMG 20240815 WA0101

इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति लिटौरिया व डिप्टी कलेक्टर द्वय प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और विवेक गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, डीईओ पी पी सिंह, एडीपीसी अभय जैन , वनश्री कुर्वेती, जिला प्रबंधक लोक सेवा दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला प्रबंधक ई -गवर्नेंस सौरभ नामदेव सहित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में लगने वाले अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

इसे भी पढ़ें-  पिपरिया में दर्दनाक वारदात: फिल्म दिखाने के बहाने बेटों को लाया पिपरिया, कार में गला घोंटकर हत्या के बाद पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान