कलेक्टर आशीष तिवारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर CMHO और पॉलिटेक्निक प्राचार्य को थमाया नोटिस, राजस्व मामलों में तेजी के निर्देश
कलेक्टर आशीष तिवारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर CMHO और पॉलिटेक्निक प्राचार्य को थमाया नोटिस, राजस्व मामलों में तेजी के निर्देश
कलेक्टर आशीष तिवारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर CMHO और पॉलिटेक्निक प्राचार्य को थमाया नोटिस, राजस्व मामलों में तेजी के निर्देश
कटनी: कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया है कि आम नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं सहज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना प्रशासन की मूल जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद-बीज वितरण, संबल योजना, पेंशन, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाएं सीधे जनता के दैनिक जीवन से जुड़ी हैं, इसलिए इनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
यह निर्देश कलेक्टर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा (TL) बैठक के दौरान दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार और अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
लापरवाही पर गिरेगी गाज: CMHO और पॉलिटेक्निक प्राचार्य को नोटिस
सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ‘नॉन-अटेंडेड’ (जिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया) प्रकरणों पर कड़ा रुख अपनाया:
- सीएमएचओ को नोटिस: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को शिकायतों की अनदेखी करने पर ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने के निर्देश दिए गए।
- पॉलिटेक्निक प्राचार्य को नोटिस: बैठक में अनुपस्थित रहने पर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय कटनी के प्राचार्य को भी ‘कारण बताओ नोटिस’ थमाया गया है।
- सब इंजीनियर पर नाराजगी: आवश्यक जानकारी के बिना बैठक में उपस्थित होने पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के सब इंजीनियर पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
कृषि, स्वास्थ्य और राजस्व मामलों पर विशेष फोकस
बैठक में कलेक्टर श्री तिवारी ने जिले के विकास और लोक कल्याण से जुड़े विभिन्न विभागों की बारीकी से समीक्षा की:
1. कृषि एवं खाद उपलब्धता:
- मूंग और उड़द फसल का पंजीयन कराने वाले किसानों का सत्यापन जल्द पूरा करने और आगामी धान फसल की शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विजयराघवगढ़ के एसएडीओ (SADO) को बड़े व्यापारियों के यहां डीएपी (DAP) खाद का भौतिक सत्यापन करने की हिदायत दी गई।कलेक्टर आशीष तिवारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर CMHO और पॉलिटेक्निक प्राचार्य को थमाया नोटिस, राजस्व मामलों में तेजी के निर्देश
एक ‘Hi’ भेजते ही खुलेंगे आयुष्मान योजना के सारे रास्ते, दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति; जानिए क्या है नया ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट
2. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और दस्तक अभियान:
- एएनसी (ANC) जांच की धीमी स्थिति पर असंतोष जताते हुए बड़वारा, ढीमरखेड़ा और कन्हवारा के बीएमओ (BMO) को जांच का दायरा बढ़ाने को कहा गया।
- प्रसूति सहायता योजना का भुगतान समय पर हो, इसके लिए लंबित डिलीवरी मामलों को पोर्टल पर तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए।
- 14 जुलाई से शुरू होने वाले ‘दस्तक अभियान’ के तहत डायरिया नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने और पीएचई विभाग को सभी जल स्रोतों का क्लोरीनीकरण करने को कहा गया।
3. राजस्व और लोक सेवा गारंटी:
- नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अभिलेख दुरुस्ती के लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को कहा गया।
- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा से बाहर (डिले) हुए आवेदनों पर कलेक्टर ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सीधे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
श्रमिकों और योजनाओं के पंजीयन में लाएं तेजी
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की खदानों, उद्योगों और निर्माण कार्यों में लगे सभी श्रमिकों का ‘श्रमयोगी मानधन योजना’ के तहत शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाए। इसके अलावा संबल योजना के अनुग्रह सहायता राशि के आवेदनों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना व कुपोषित (सैम और मैम) बच्चों की स्थिति की भी निकायवार समीक्षा की गई।
बैठक में ये रहे उपस्थित: समीक्षा बैठक में उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, सहायक आयुक्त विमल चौरसिया, जिला श्रम अधिकारी के.बी. मिश्रा, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम, सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुधांशु तिवारी, जिला प्रबंधक लोक सेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी अनुभागों के एसडीएम (SDM) उपस्थित रहे।








