FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

एक ‘Hi’ भेजते ही खुलेंगे आयुष्मान योजना के सारे रास्ते, दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति; जानिए क्या है नया ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट

व्हाट्सएप पर आयुष्मान भारत: जेपी नड्डा ने लॉन्च किया 'आयुष्मान सारथी' चैटबॉट, अब घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

एक ‘Hi’ भेजते ही खुलेंगे आयुष्मान योजना के सारे रास्ते, दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति; जानिए क्या है नया ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी डिजिटल सौगात दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने सोमवार को ‘आयुष्मान सारथी’ नाम से एक समर्पित व्हाट्सएप चैटबॉट (WhatsApp Chatbot) लॉन्च किया है. इस नई सुविधा के बाद अब देश के करोड़ों लाभार्थी सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए 24 घंटे, कभी भी और कहीं से भी योजना से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.

सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को आसान, तेज और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है. अब लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने, जानकारी लेने या शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तरों या कॉल सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, एक ‘Hi’ भेजते ही खुलेंगे आयुष्मान योजना के सारे रास्ते, दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति; जानिए क्या है नया ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) की बड़ी पहल

‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट को स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने मिलकर तैयार किया है. यह चैटबॉट सीधे PM-JAY सिस्टम से लिंक्ड है, जिससे यह यूजर्स को रियल-टाइम (तुरंत) जानकारी उपलब्ध कराता है. इससे सरकारी हेल्प डेस्क और कॉल सेंटर्स पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी.

वन हाउस, वन गैस कनेक्शन’ नीति लागू: घर में PNG आते ही 30 दिनों में सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

WhatsApp पर मिलेंगी ये 10 बड़ी सुविधाएं

चैटबॉट के जरिए लाभार्थी नीचे दी गई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

  • पात्रता की जांच: योजना के लिए अपनी एलिजिबिलिटी चेक करना.
  • कार्ड डाउनलोड: आयुष्मान कार्ड बनवाना और उसे सीधे डाउनलोड करना.
  • ई-केवाईसी (e-KYC): दोबारा ई-केवाईसी करना या पहचान अपडेट करना.
  • डॉक्यूमेंट लिंकिंग: अपने जरूरी दस्तावेज (जैसे पहचान पत्र) लिंक करना.
  • सुरक्षा: आयुष्मान कार्ड को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा.
  • वय वंदना कार्ड: 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ की जानकारी.
  • इलाज का रिकॉर्ड: योजना के वॉलेट का बैलेंस और पुराने इलाज का रिकॉर्ड देखना.
  • अस्पतालों की खोज: अपने आसपास के पैनल में शामिल (एम्पैनल्ड) अस्पतालों को ढूंढना.
  • शिकायत निवारण: शिकायत दर्ज करना, उसका स्टेटस देखना या शिकायत वापस लेना.
  • फीडबैक और सपोर्ट: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फीडबैक देना या कॉल बैक का अनुरोध करना.

कैसे करें इस्तेमाल? (Step-by-Step Process)

‘आयुष्मान सारथी’ सेवा का लाभ उठाना बेहद आसान है. इसके लिए लाभार्थी को निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:

  • स्टेप 1: अपने मोबाइल में आधिकारिक नंबर +91 72908 23838 सेव करें.
  • स्टेप 2: इस नंबर पर व्हाट्सएप पर जाकर “Hi” लिखकर भेजें.
  • ऑल्टरनेटिव तरीका: लाभार्थी आधिकारिक QR कोड को स्कैन करके भी सीधे चैटबॉट से जुड़ सकते हैं.

यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है और सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे (24×7) काम करेगी.

Back to top button