सीएम तीर्थदर्शन योजना: द्वारका–सोमनाथ यात्रा 12 दिसंबर से शुरू, यात्रियों को सूचित करने के निर्देश जारी

कटनी: सीएम तीर्थदर्शन योजना: द्वारका–सोमनाथ यात्रा 12 दिसंबर से शुरू, यात्रियों को सूचित करने के निर्देश जारी, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत श्री द्वारका-सोमनाथ तीर्थ हेतु कटनी साउथ जंक्शन रेल्वे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को सायं 07:30 बजे रवाना होगी। इस तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन में कटनी जिले से 250 तीर्थ यात्री द्वारका-सोमनाथ हेतु शामिल होगें। यह यात्रा 18 दिसंबर तक प्रस्तावित है।
सीएम तीर्थदर्शन योजना: द्वारका–सोमनाथ यात्रा 12 दिसंबर से शुरू, यात्रियों को सूचित करने के निर्देश जारी
महिला टीचर की जगह उसका पति पढ़ाता मिला, सतना में डीईओ ने दो शिक्षकों को किया निलंबित
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने नगर निगम आयुक्त, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं समस्त नगर परिषदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को चयनित यात्रियों की सूची को कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा करते हुये सभी तीर्थयात्रियों को सूचित करने के निर्देश दिये हैं।
निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित स्थान पर सकुशल पहुंचने की समुचित व्यवस्था करने हेतु पृथक से अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जावें। साथ ही संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सभी चयनित यात्रियों को निर्धारित रेल्वे स्टेशन पर यात्रा के तीन घण्टे पूर्व सुरक्षित साधन से पहुंचायें।
सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि यात्रा ट्रेन में उनके निकास के सभी यात्री ट्रेन में सुरक्षित अपने स्थान (आवंटित वैर्थ) में बैठ गये हों। संबंधित अधिकारी/कर्मचारी यह भी ध्यान रखे कि चयनित यात्रियों के साथ कोई छोटा बच्चा यात्रा में ना हो।
सभी चयनित यात्रियों को अपने साथ आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट साईज फोटो रखने की अपील की गई है।








