FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

CM Shivraj in Agar Malwa: सीएम शिवराज का आज रोड शो, बैजनाथ महादेव में विकास कार्यों का करेंगे भूमि पूजन

CM Shivraj in Agar Malwa: सीएम शिवराज का आज रोड शो, बैजनाथ महादेव में विकास कार्यों का करेंगे भूमि पूजन । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री चौहान बाबा बैजनाथ धाम में विकासात्मक कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। बाबा बैजनाथ धाम में विकासात्मक कार्यों का भूमिपूजन के साथ संत शिरोमणी समरसता यात्रा, जनदर्शन यात्रा, विकास पर्व एवं महिला सम्मेलन, लाडली बहना महा-सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

छावनी नाके से जनदर्शन यात्रा

मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11:55 बजे हेलीपेड आगर आएंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मंगलनाथ महादेव मंदिर के पीछे बने हेलीपैड पर उतरेंगे तथा वहां से बैजनाथ महादेव दर्शन के बाद भूमि पूजन करेंगे। भूमि पूजन के बाद छावनी नाके से जनदर्शन यात्रा आरंभ होगी जो झंडा चौक, आनंद टाकीज चौराहा, नाना बाजार गोपाल मंदिर, सरकारवाड़ा हाटपुरा, पुराना अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तंभ पहुंचेंगे।

 

लाड़ली बहना सम्मेलन पुलिस थाना ग्राउंड पर आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। स्थानीय कार्यक्राम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे हेलीपेड आगर से मंदसौर के लिए रवाना होंगे।

 

दुल्हन की तरह सजा शहर

मुख्यमंत्री चौहान के दौरे को लेकर शहर व जिले वासियों में काफी उत्साह है क्योंकि मुख्यमंत्री बैजनाथ महादेव में निर्माण व विकास कार्यों का भूमि पूजन करने के साथ ही करीब 1000 करोड़ के कार्य का भूमि पूजन व शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्थान स्थान पर मंच बनाए गए हैं। वही भाजपा नेताओं द्वारा पूरे शहर को फ्लेक्स व बैनर से सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री जिस मार्ग से जनदर्शन यात्रा करेंगे उस पूरे रास्ते फ्लेक्स बैनर लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुटा है, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आगर विधानसभा से टिकट की आस रखने वाले दावेदारों में भी खासा जोश दिखाई दे रहा है। प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, बारिश कार्यक्रम में व्यवधान ना डालें इसके लिए बड़े-बड़े वाटरप्रूफ डोम लगाए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम