CM Shivraj ने बांधवगढ़ के जंगल में कुर्सी-टेबल लगाकर सुनीं आदिवासियों की समस्याएं, देखें फोटो

IMG 20201125 WA0021

उमरिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांधवगढ़ के जंगल में टेबल-कुर्सी लगाकर आत्म निर्भर मध्य प्रदेश व अन्य योजनाओं को लेकर मनन किया।

IMG 20201125 WA0020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सुबह बांधवगढ़ के जंगल में कुर्सी-टेबल लगाकर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश को लेकर चिंतन-मनन किया। मुख्यमंत्री उमरिया के प्रवास पर हैं।

Shivraj

बांधवगढ़ से डगडउआ जाते समय ग्राम धमोखर में बैगा जनजाति के लोगों से मुख्यमंत्री ने संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों की समस्याएं भी सुनी।

IMG 20201125 WA0023

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को देर शाम बांधवगढ़ में वन और पर्यटन विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई थी। जिसमें वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को प्रमोट करने की रणनीति पर मनन किया था। वे बुधवार को दोपहर 3 बजे उमरिया में आयोजित जनजातीय गौरव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंगलवार को हुई बैठक में तय किया गया था कि बफर में सफर योजना के कम से कम 24 नए टूरिस्ट जोन बनाए जाएंगे। इससे करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस एग्रो फॉरेस्ट्री को प्रोत्साहन देने पर ज्यादा है।

IMG 20201125 WA0021

इसके साथ ही सामुदायिक आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आला अफसरों के साथ आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के तहत वनों से रोजगार के अवसर पैदा करने को लेकर भी चर्चा की। बैठक में वन मंत्री विजय शाह, खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह व अदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह के अलावा मुख्य रूप से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस व वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल मौजूद रहे।