Latestमध्यप्रदेश
CM Rise School शाहनगर में वार्षिकोत्सव के दौरान कलाकार छात्रा के साथ प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़!

CM Rise School मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर सीएम सनराइज स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला आया है जो सीएम राइज स्कूल के लिए बदनुमा दाग है। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। इससे पहले कलेक्टर ने प्राचार्य को पद से हटा दिया था।
वार्षिकोत्सव में कलाकार छात्रा के साथ छेड़छाड़
शाह नगर पुलिस थाने में दर्ज आपराधिक प्रकरण के अनुसार, शिकायतकर्ता लड़की सीएम राइज स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। उसने आरोप लगाया है कि स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्राचार्य श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद प्राचार्य द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। लड़की की शिकायत पर सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
DEO की जांच में दोषी पाए गए
उल्लेखनीय है कि इसी मामले में पुलिस द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने से पहले पन्ना जिले के कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्रा ने सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत को पद से पृथक कर दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच दल ने श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत को दोषी बताया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।








