Latest
CM Rice स्कूल बस से लेकर छात्रावास के पलंग गद्दे तक जिला शिक्षा अधिकारी के बेटे की शादी में हुआ सरकारी इंतजाम, अब डीईओ को मिला नोटिस का तोहफा
CM Rice स्कूल बस से लेकर छात्रावास के पलंग गद्दे तक जिला शिक्षा अधिकारी के बेटे की शादी में हुआ सरकारी इंतजाम, अब डीईओ को मिला नोटिस का तोहफा

CM Rice स्कूल बस से लेकर छात्रावास के पलंग गद्दे तक जिला शिक्षा अधिकारी के बेटे की शादी में सरकारी इंतजाम हुआ। पद का दुरुपयोग करने के मामले से घिरे जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने ‘मीडिया ’ से कहा है कि आनंद शर्मा के खिलाफ बैठाई जांच रिपोर्ट मैंने देखी है। प्रकरण में शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर रहे हैं। जवाब मिलने के बाद आगे कार्रवाई करेंगे।
मामला, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने बेटे की शादी में आए मेहमानों के सोने-बैठने के लिए पलंग-गद्दे दशहरा मैदान स्थित 200 सीटर सरकारी बालिका छात्रावास से लेने, सीएम राइज स्कूल की बसें और बोर्ड परीक्षा केंद्राें के निरीक्षण के लिए किराये पर ली गाड़ियां भी शादी में आए मेहमानों को घुमाने-फिराने में लगा देने से जुड़ा है जिसे सबसे पहले ‘मीडिया’ ने 8 फरवरी को प्रकाशित किया था।
जिला पंचायत सीईओ को दिए थे निर्देश
खबर के बाद कलेक्टर ने प्रकरण की जांच के लिए जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना को निर्देशित किया था। निर्देश के पालन में डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी साबिर अहमद सिद्दकी ने शिकायत के तमाम बिंदुओं की जांच की।
बयान लिए, दस्तावेज किए प्राप्त
छात्रावास की वार्डन, अधीक्षक, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सीएम राइ स्कूलों के प्राचार्य और बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने से वंचित प्राचार्यों के बयान लिए। संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए और रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय में जमा की। ये रिपोर्ट सोमवार को कलेक्टर ने देखी।
मालूम हो कि प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत कहता है कि जांच रिपोर्ट में शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई करने से पहले संबंधित से लिखित में कारण पूछा जाता है। इसका जवाब मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाती है।








