CM के प्रोग्राम में आ रही बस पलटी, Umaria के 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर

CM के प्रोग्राम में आ रही बस पलटी, Umaria के 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर दरअसल नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर टायर फटने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई तथा दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जाती है। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करती रही।बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों को बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लेकर जा रही थी। हादसे के कारण क़ई अन्य वाहन चालक जाम के कारण फंसे रहे।
बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस का टायर फट गया था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कई लोग घायल हुए हैं जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्रयास करके बस उठा दी जिसके कारण रास्ता खोला जा सका। रास्ता खुलने से जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे।








