उत्तरप्रदेशFEATUREDLatestराष्ट्रीय

UP में संत कबीर के नाम पर बनेगा वस्त्र एवं परिधान पार्क, CM योगी ने किया ऐलान

UP में संत कबीर के नाम पर बनेगा वस्त्र एवं परिधान पार्क, CM योगी ने किया ऐलान

UP में संत कबीर के नाम पर बनेगा वस्त्र एवं परिधान पार्क, CM योगी ने किया ऐलान । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत कबीर टेक्सटाइल पार्क योजना से निवेश उत्पादन और रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ परंपरा और आधुनिकता का संतुलन स्थापित होगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश से साल 2023-24 में 3.5 अरब डॉलर का वस्त्र और परिधान निर्यात किया गया है. यह आंकड़ा देश के कुल निर्यात में 9.6% का योगदान करता है।

क्या आप भी खा रहे हैं नकली चावल? मिलावट पहचानने के आसान तरीके जानें

 

UP में संत कबीर के नाम पर बनेगा वस्त्र एवं परिधान पार्क, CM योगी ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निजी निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए विभिन्न जिलों में वस्त्र एवं परिधान पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है. मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पारंपरिक हथकरघा और वस्त्र उत्पादों की समृद्ध धरोहर वाला राज्य है, जिसकी क्षमता का सही उपयोग होने पर प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान दिलाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में वस्त्र एवं परिधान का वैश्विक बाजार वर्ष 2030 तक 2.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है और भारत इसमें 8 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ सबसे तेज़ी से बढ़ते देशों में है. ऐसे परिदृश्य में उत्तर प्रदेश की भागीदारी इस क्षेत्र में निर्णायक सिद्ध हो सकती है। UP में संत कबीर के नाम पर बनेगा वस्त्र एवं परिधान पार्क, CM योगी ने किया ऐलान

Back to top button