श्रमदान महादान ,माधवनगर रेलवे स्टेशन में सफाई सेवा,सेवादारों ने दिया स्वच्छता का संदेश

IMG 20251007 WA0005 scaled

श्रमदान महादान ,माधवनगर रेलवे स्टेशन में सफाई सेवा,सेवादारों ने दिया स्वच्छता का संदे

कटनी | माधवनगर रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म की महिला-पुरुष सेवादारों ने की सफाई की। हरे माधव वर्सी महोत्सव के पूर्व हरे माधव परमार्थ संतसंग सेवा समिति के सेवादार बड़ी संख्या में सुबह स्टेशन पहुंचे जहां प्लेटफार्म परिसर व ट्रेकों में झाड़ लगाई एवं कचरा एकत्र कर कचरा गाड़ी में डाला। इस सेवा कार्य का उद्देश्य यात्रियों सहित आसपास के सभी लोगों को स्वच्छ एवं पवित्र वातावरण निर्मितकरने का संदेश देना रहा। हरे माधव परमार्थ संतसंग सेवा समिति के अनुसार हरे माधव वर्सी पर्व की मंगल तैयारियों में सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब के मार्गदर्शन में माधवनगर रेलवे स्टेशन में सफाई सेवा दी गई है। इसका उद्देश्य रेल मार्ग से माधवनगर आने वाली संगतों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, संपूर्ण वातावरण स्वच्छ बने। इस अवसर पर सेवादारियों में बच्चे महिलाएं एवं पुरुष वर्ग शामिल रहे।