धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर से सीजेपी का बड़ा ऐलान: ‘वी हैव डन इट’
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर से सीजेपी का बड़ा ऐलान: 'वी हैव डन इट'

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर से सीजेपी का बड़ा ऐलान: ‘वी हैव डन इट’
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद नागरिक अधिकार संगठन / कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के मंच से सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने इस घटनाक्रम पर खुशी जताते हुए बड़ा ऐलान किया है।
प्रदर्शनकारियों और छात्रों को संबोधित करते हुए दीपके ने गर्व से कहा, “वी हैव डन इट” (हमने यह कर दिखाया)। सरकार के रुख पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।’ उन्होंने याद दिलाया कि पहले कहा जाता था कि इस सरकार में इस्तीफे की व्यवस्था नहीं है, लेकिन अंततः जनता और युवाओं के दबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा।
सीजेपी ने दिया आगे की रणनीति का संकेत
शिक्षा मंत्री के पद छोड़ने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब समाप्त हो जाएगा। हालांकि, सीजेपी प्रमुख ने आंदोलन की भावी रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि यह संघर्ष यहीं समाप्त नहीं हुआ है।
अभिजीत दीपके ने साफ किया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका यह आंदोलन आगे भी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी बाकी मांगें—जैसे पीड़ित परिवारों को मुआवजा और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कदम—पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष थमेगा नहीं।








