katniमध्यप्रदेश

संगठन क़ो मजबूत बनाने शहर कांग्रेस ने गठन की वार्ड कमेटी

संगठन क़ो मजबूत बनाने शहर कांग्रेस ने गठन की वार्ड कमेट

कटनी- जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में आज वार्ड कमेटी गठन हेतु शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया गया। इस दौरान बाल गंगाधर तिलक वार्ड, बिरसा मुंडा वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं राममनोहर लोहिया वार्ड में सर्वसम्मति से वार्ड कमेटियों का गठन किया गया।
वार्ड कमेटी गठन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी वार्डों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों का वार्डवासियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुँचाना है। वार्ड कमेटियों के गठन से कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे जनता की आवाज़ और मजबूती से उठाई जा सकेगी।
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, दिग्विजय सिंह संजय गुप्ता मुन्ना कुशवाहा,अभय खरे,तुलाराम गोटिया, अनुराग दहिया एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Back to top button