कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर नागरिकगण करा सकते है वर्षा जल निकासी एवं जलप्लावन की समस्या का निराकरण

कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर नागरिकगण करा सकते है वर्षा जल निकासी एवं जलप्लावन की समस्या का निराकर
कटनी – वर्षा ऋतु के दौरान नगर के सार्वजनिक मार्गो एवं विभिन्न बस्तियों में जलप्लावन एवं जलभराव की समस्या के त्वरित निराकरण हेतु नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अतिवृष्टि के दौरान नागरिकगण बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम नंबर 07622-292740 पर संपर्क कर जलभराव की सूचना देकर समस्या का निराकरण करा सकते है।
निगमायुक्त नीलेश दुबे द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संलग्न कर्मचारियों को अपनें – अपनें शिफ्ट में उपस्थित रहकर नागरिकों की जलभराव संबंधी शिकायतों को पंजी में संधारित करते हुए संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी को तत्काल प्रेषित करते हुए शिकायतों का निराकरण करानें के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा अतिवृष्टि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाकर तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।