FEATUREDLatestराष्ट्रीय

CISCE ICSE 10th ISC 12th Result: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड रिजल्ट आज

CISCE ICSE 10th ISC 12th Result: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड रिजल्ट आज (रविवार) घोषित किया जाएगा। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिके एग्जामिनेशन दोपहर 03 बजे रिजल्ट जारी करेगा, जो छात्र इस बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। वे सीआईएससीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड पर लिखी जानकारी की जरूरत पड़ेगी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएसई की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च को समाप्त हुई। वहीं, आईएससी एग्जाम 13 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित की गई। करीब तीन लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

cisce.orgresults.cisce.org

results.nic.in

रिजल्ट चेक करने का तरीका

– सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं।

रिजल्ट पेज पर जाएं और आईसीएसई बोर्ड परिणाम 2023 पर क्लिक करें।

– आईसीएसई/आईएससी में सिलेबस कोड का चयन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

SMS से कैसे देखें रिजल्ट

छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

10वीं रिजल्ट- ISCE (SPACE) Unique ID लिखकर इसे 09248082883 पर भेज दें।

Back to top button