खेल शिक्षा का अभिन्न अंग डीपीएस वार्षिक खेल महोत्सव में बच्चों का बढ़-चढ़कर दिख रहा उत्साह

खेल शिक्षा का अभिन्न अंग डीपीएस वार्षिक खेल महोत्सव में बच्चों का बढ़-चढ़कर दिख रहा उत्सा
कटनी-दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव विगत कुछ दिवस पहले प्रारंभ हो चुका है। विद्यालय की छात्र-छात्राओं की सहभागिता पूर्ण उत्साह के साथ देखने को मिल रही है। विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन जैसे. फुटबॉल, कबड्डी,खो.. खो खो… लॉन्ग टेनिस, बैडमिंटन लॉन्ग जंपिंग आदि खेल जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उनके उत्साह वर्धन के लिए विद्यालय की प्राचार्या एवं उपप्राचार्या ने निरंतर उनके खेल की सराहना की एवं उनके मनोबल को बढ़ाया। जीवन में निरंतर उन्हें ऐसा ही प्रदर्शन करने और आगे बढ़ाने की शुभ आशीष दी। विद्यालय की निर्देशिका श जूही जैन ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और इसके साथ ही सकारात्मक सोच का विकास होता है इसलिए विद्यालय निरंतर उनके विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है और उनके उज्जवल भविष्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रयासरत है।








