
भिलाई। गुरुवार को आबकारी विभाग के ओएसडी अरुण पति त्रिपाठी के घर छापे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव और मुख्यमंत्री की करीबी अधिकारी सौम्या चौरसिया ने अपने बंगले से पांच बैग सीएम हाउस पहुंचाए थे। इस बात का खुलासा खुद सौम्या की सरकारी गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर पन्नाालाल ने आयकर अफसरों के सामने किया है। आईटी से पूछताछ के एक वायरल वीडियो में ड्राइवर पन्नाालाल बता रहा है कि 28 फरवरी की दोपहर 11 बजे सौम्या मैडम, पांच बड़े-बड़े बैग में दस्तावेज लेकर निकली थीं और सीएम हाउस रायपुर गईं थीं।
बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की टीम ड्रायवर पन्नालाल को अपने साथ लेकर कहीं गई और एक घंटे बाद वापस महिला अधिकारी के बंगले पर लौटी। खबर मिली है कि पन्नालाल से पूछताछ में महिल अधिकारी के बंगले में सोना व अन्य कीमती धातुओं की भी जानकारी मिली है। टीम अभी लगातार जांच कर रही है।
बंगले को सील करने के बाद दोबारा पहुंची आइटी की टीम ने सौम्या चौरसिया की मौजूदगी में सील को खोला था। इसके बाद सिलसिलेवार पूछताछ की गई। जब ड्रावर से पूछताछ हुई तो आयकर टीम को बताया कि उसने पांच बैग सौम्या मैडम के घर से सीएम हाउस पहुंचाए थे।








