मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

चेटीचंड्र-सिंधी पारिवारिक वॉकाथन 2.0 उत्साहपूर्वक संपन्न

चेटीचंड्र-सिंधी पारिवारिक वॉकाथन 2.0 उत्साहपूर्वक संपन्

कटनी। भगवान श्री झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव चेटीचंड्र महोत्सव के उपलक्ष्य में सिंधु नौजवान मंडल, कटनी के तत्वाधान में आयोजित “सिंधी पारिवारिक Walkathon 2.0” रविवार, 15 मार्च को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंधु झूलेलाल मंगलम, नई बस्ती से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के परिवारों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने भाग लेकर एकता और स्वास्थ्य का संदेश दिया।
वॉकाथन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर सिंधी एकता का परिचय दिया। महिलाओं ने सिंधु सनातन की प्रतीक केसरिया दुपट्टा व टोपी धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान जयकारों और उल्लासपूर्ण माहौल के बीच समाज की एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पंजीकृत प्रतिभागियों को “Proud to be Sindhi” कैप एवं आकर्षक उपहार प्रदान किए गए तथा सभी ने भगवान श्री झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सिंधु नौजवान मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त समाजबंधुओं, संस्थाओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे चेटीचंड्र महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

Back to top button