Latest

Chandrayaan-3 On Moon चन्द्रमा को लैंडर विक्रम ने 40 दिनों के सफर उपरांत पहुंचाया, 964 घंटों में चांद की खबर, पर सॉफ्ट-लैंडिंग की

Chandrayaan-3 Timeline: चंद्रयान-3 ने अपना मिशन पूरा कर लिया है। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम ने 40 दिनों के सफर के बाद लगभग 964 घंटों में चंद्रमा के धरातल पर सॉफ्ट-लैंडिंग की। इस सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और रूस के बाद चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारनेवाला चौथा देश बन गया है। बता दें कि अब तक दुनिया के किसी भी देश ने अपने मून मिशन को चांद के साउथ पोल पर नहीं उतारा है। इस लिहाज से भारत की ये कामयाबी सबसे अलग है। आइये जानते हैं लॉन्चिंग के बाद से चंद्रयान-3 ने कैसे और किन चरणों में पूरा किया चंद्रमा तक का सफर –

जुलाई 14, 2023 – चंद्रयान-3 को एलवीएम3 एम4 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। चंद्रयान-3 ने अपनी सटीक कक्षा में चंद्रमा की यात्रा शुरू कर दी। अंतरिक्ष यान के सभी फंक्शन सामान्य है।

जुलाई 15, 2023 – इस्ट्रैक/इसरो, बेंगलुरु से चंद्रयान का पहला कक्षा-उन्नयन (orbit-raising maneuver) सफलतापूर्वक किया गया है। अंतरिक्ष यान अब 41762 किमी x 173 किमी कक्षा में पहुंच गया।

जुलाई 17, 2023 – दूसरा कक्षा-उन्नयन युक्तिचालन (orbit-raising maneuver) भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतरिक्ष यान अब 41603 किमी x 226 किमी कक्षा में पहुंचा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम