चंद्रशेखर बने मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री

चंद्रशेखर बने मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्र
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर प्रदेशों के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जारी सूची में चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र भोपाल निर्धारित किया गया है।
जारी सूची के अनुसार विभिन्न राज्यों में संगठन की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। इसमें श्री मधुकर को आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है, जिनका केंद्र हैदराबाद रहेगा। श्री दशरथ को तेलंगाना का प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) तथा केंद्र वारंगल दिया गया है।
इसी प्रकार श्री रविंद्र राजू को असम एवं त्रिपुरा का प्रदेश महामंत्री (संगठन), केंद्र गुवाहाटी; श्री भीमभाई दलसानिया को बिहार का प्रदेश महामंत्री (संगठन), केंद्र पटना; श्री पवन साई को झारखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन), केंद्र रांची; तथा श्री सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन), केंद्र शिमला बनाया गया है।
सूची में श्री रत्नाकर को गुजरात, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव की जिम्मेदारी के साथ केंद्र अहमदाबाद, श्री अरुण बिन्नाडी को गुजरात का प्रदेश सह महामंत्री (संगठन), केंद्र राजकोट, श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन), केंद्र देहरादून, श्री पवन राणा को दिल्ली-हरियाणा का प्रदेश महामंत्री (संगठन), केंद्र दिल्ली और श्री कर्मवीर को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन), केंद्र रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
मध्यप्रदेश के लिए चंद्रशेखर की नियुक्ति को सूची का प्रमुख बदलाव माना जा रहा है। उपलब्ध सूची में उनके नाम के सामने स्पष्ट रूप से “प्रदेश महामंत्री (संगठन) — मध्य प्रदेश — भोपाल” दर्ज है। भाजपा में संगठन महामंत्री की भूमिका संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी संरचना से जुड़ी होती है








