चंदिया एक्सीडेंट न्यूज़: अनियंत्रित कैप्सूल ट्रक दुकान में घुसा, 38 वर्षीय युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

featured image 5 1200

चंदिया (उमरिया): सोमवार की सुबह मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। (चंदिया एक्सीडेंट न्यूज़) कटनी से उमरिया की ओर जा रहा एक अनियंत्रित कैप्सूल ट्रक हाईवे के किनारे बनी एक दुकान में जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में मातम और सनसनी फैल गई है।

चंदिया एक्सीडेंट न्यूज़: दुकान में जा घुसा अनियंत्रित कैप्सूल ट्रक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कैप्सूल वाहन (क्रमांक MP 18 ZD 1174) कटनी से उमरिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। चंदिया एक्सीडेंट न्यूज़

इस भयानक हादसे में दुकान पर मौजूद संतोष कुशवाहा (38 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं उनके पिता नत्थू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।

चंदिया एक्सीडेंट न्यूज़: घायल पिता जिला अस्पताल रेफर

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल नत्थू कुशवाहा को चंदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चंदिया एक्सीडेंट न्यूज़

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीड़ित परिवार पिछले कई वर्षों से हाईवे के किनारे कच्चे मकान में रहकर गाड़ियों की धुलाई के लिए पानी सप्लाई करने का काम करता था। परिवार की आजीविका का यही एकमात्र साधन था। घर के युवा बेटे की अचानक मौत और पिता के गंभीर रूप से घायल होने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चंदिया एक्सीडेंट न्यूज़

इसे भी पढ़ें-  अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मायके जाते समय हुआ हादसा,स्लीमनाबाद के लखापतेरी रोड पर दुर्घटना, परिवार में पसरा मातम

हादसों का गढ़ बनता हाईवे, सुरक्षा पर उठे सवाल

चंदिया हाईवे पर लगातार तेज रफ्तार और बेलगाम वाहनों की वजह से सड़क किनारे रहने वाले लोगों की जान हमेशा खतरे में रहती है। ओवरलोड और अनियंत्रित वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर यातायात नियमों की सख्ती, वाहनों की गति पर नियंत्रण और सड़क किनारे बने मकानों व दुकानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चंदिया एक्सीडेंट न्यूज़