Site icon Yashbharat.com

CG विधानसभा चुनाव : प्रथम चरण की 18 सीटों के लिए अधिसूचना जारी

chhtisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मंगलवार को चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 23 अक्टूबर तक चलेगी। इस चरण में बस्तर संभाग की 12 व राजनांदगांव जिले की सभी छह सीटों के लिए चुनाव होना है।

हालांकि प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अभी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लिहाजा पहले कुछ दिनों में नामांकन स्थलों पर सन्नाटा पसरे रहने की ही उम्मीद जताई जा रही है। कोई निर्दलीय के रूप में नामांकन करे, वो अलग बात है। पहले चरण के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा।

 

पांच चुनावी राज्यों में छत्तीसगढ़ सबसे पहले

छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य हैं, जहां दो चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने नक्सल हिंसा को देखते हुए यह फैसला किया है।

 

प्रथम चरण

 

 

वर्तमान दलीय स्थिति

वर्गीकरण

Exit mobile version