CG : खतरे के निशान से उपर महानदी, 50 मकान डूबे, दो की मौत
रायपुर। लगातार चौथे दिन हुई बारिश तो कम हुई, मगर नदियों में प्रवाह बढ़ने से कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। कांकेर में कच्चे मकान की दीवार ढह जाने से एक बालक की और पिथौरा के धनोरा नाले में बहने से एक युवक की मौत हो गई।

