Latest

CBSE term-1 exam date sheet: सीबीएसई टर्म-1 एग्जाम डेट शीट जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म-1 एग्जाम की डेटशीट जारी कर दिया। इस बात की जानकारी सीबीएसई ने अपने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी है। बोर्ड ने 14 अक्टूबर को एक सर्कुलर जारी करते हुए घोषणा की थी कि दोनो ही कक्षाओं के लिए एग्जाम नवंबर-दिसंबर 2021 के दौरान आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि 10वी की परीक्षा 30 नंवंबर से शुरु होगी।

वहीं 12वीं की परीक्षा 1 दिसंबर से शुरु होगी। सीबीएसई ने इस साल सिलेबस को कम करने के साथ ही माइनर और मेजर सब्जेक्ट्स के एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया है। पहले माइनर सब्जेक्ट्स का एग्जाम होगा उसके बाद मेजर सब्जेक्ट्स का। मेजर सब्जेक्ट्स के लिए डेटशीट जारी की जाएगी।

वहीं, माइनर सब्जेक्ट्स के लिए जिन स्कूलों में ये सब्जेक्ट पढ़ाए जा रहे हैं उन स्कूल के ग्रुप बनाए जाएंगे। माइनर सब्जेक्ट्स का एक दिन में 1 से ज्यादा एग्जाम होगा। 10वीं में कुल 75 और 12वीं में 114 सब्जेक्ट्स का एग्जाम लिया जाएगा। इस बार 90 मिनट का एग्जाम होगा। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा। सभी ऑब्जेक्टिव क्वेश्चंस होंगे। OMR शीट पर होगा एग्जाम।

Back to top button