Latest

CBSE Class 12th Results 2019 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 83.4% स्टूडेंट हुए पास, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

नई दिल्ली। CBSE ने Class 12th का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/class12/Class12th19.htm पर परिणाम देखे जा सकते हैं। इस साल 31 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। 83.4 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। पिछली बार यह आंकड़ा 83.01 फीसदी था। सभी जोन के परिणाम एक साथ जारी किए गए। सबसे अच्छा परिणाम 98.2 फीसदी त्रिवेंद्रम का रहा है। दूसरे नंबर चेन्नई जोन रहा है, जिसका पास पर्सेंटेज 92.93 है। तीसरे नंबर दिल्ली है, जिसका परिणाम 91.87 फीसदी रहा है। बता दें, CBSE Class 12th board exams 15 फरवरी से शुरू हुई थी और 4 अप्रैल को खत्म हुई थी। वहीं Class 10 exams 21 फरवरी को शुरू हुई थी और 29 मार्च को खत्म हुई थी।

लड़कियों फिर बाजी मारी

CBSE Board Class 12 Exam में कुल 31 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें 12.9 लाख लड़कियां और 18.1 लाख लड़के शामिल थे। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां 88.7 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं, वहीं लड़कों के लिए यह आंकड़ा 79.4 फीसदी रहा है। 83.3 ट्रांसजेंडर पास हुए हैं। फॉरेन स्कूल्स में पास पर्सेटेंज 95.43 प्रतिशत है। 94.94 पिछले साल था। 250 स्कूल विदेश में है।

टॉप 3 जोन

त्रिवेंद्रम रीजन – 98.2 प्रतिशत पास

चेन्नई रीजन – 92.93 प्रतिशत पास

दिल्ली रीजन – 91.87 प्रतिशत पास

CBSE Class 12 Results 2019: ऐसे चेक करें

– आधिकारिक वेबसाइट

https://cbseresults.nic.in/class12/Class12th19.htm

www.cbseresults.nic.in पर जाएं।

– अपनी स्ट्रीम के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

– जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर एंटर करें और ‘सबमिट’ करें।

– स्क्रीन पर रिजल्ट डिस्प्ले होगा।

– रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

सीबीएसई का परिणाम एसएमएस के जर‍िए भी देख सकते हैं। MTNL यूजर्स को अपना रोल नंबर और क्‍लास की ड‍िटेल 52001 पर, BSNL यूजर्स को 57766 पर, Aircel यूजर्स को 5800002 पर, आइड‍िया यूजर्स को 55456068 पर, एयरटेल यूजर्स को 54321202 पर भेजनी होगी।

पिछले साल CBSE Class 10, Class 12 Results 26 और 29 मई को घोषित हुए थे। सीबीएसई को पेपर लीक की परेशानी भी झेलनी पड़ी जिसके बाद बोर्ड ने कक्षा 12वीं की इकोनॉमिक्स एग्जाम फिर से कंडक्ट कराई थी।

Leave a Reply

Back to top button