CBSE Board 12th Results 2020: सीबीएसई की वेबसाइट क्रैश, myCBSE App से देखें रिजल्ट

CBSE Result 2020: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. 12वीं कक्षा का रिजल्ट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर चेक किये जा सकते हैं. लेकिन रिजल्ट जारी होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट हैंग हो गई है और छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिये इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम यहां आपको बता रहे हैं कि छात्र किन अन्य तरीकों से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. और वेबसाइट क्रैश होने पर एसएमएस के आसान तरीके से भी परिणाम हासिल कर सकते हैं.
myCBSE App: माईसीबीएसई ऐप पर ऐसे करें चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना 12वीं कक्षा 2020 का रिजल्ट myCBSE ऐप पर भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको Google Play Store से इस ऐप को डाउनलोड करना होगा. उसके बाद वह अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Google: ऐसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम Google पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को google.com पर जाकर CBSE result टाइप करना होगा. सामने आए हुए लिंक पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी भर सबमिट करें. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
SMS के जरिये ऐसे प्राप्त करें अपना रिजल्ट:
सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिए प्राप्त करने के लिये छात्रों को UMANG मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके जरिये वह अपना रिजल्ट एसएमएस के रूप में प्राप्त कर सकते हैं. इस ऐप को Android, iOS और Windows, सभी फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है.
CBSE results 2020: वेबसाइट पर ऐसे चेक करें
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुलेगा यहां आप अपना रोल नंबर लिखकर सबमिट करें.
स्टेप 4: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा.
स्टेप 5: रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें








