Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

CBSE 12th Evaluation Criteria: इस फॉर्मूले से तैयार हुआ है सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

CBSE 12th Evaluation Criteria: CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ने सभी छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं, जिन्होंने इस साल परीक्षा के लिए आवेदन दिया था। कोरोना महामारी के कारण इस साल परिक्षाएं रद्द कर दी गई थीं।

इसके बाद बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला (CBSE 12th Evaluation Criteria) जारी किया था। फॉर्मूले के अनुसार, इस साल की शुरुआत में स्कूलों द्वारा आयोजित विषय प्री-बोर्ड या मिड-टर्म परीक्षा में प्राप्त अंकों को 40% वेटेज दिया गया है।

वहीं ग्यारहवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा के अंकों को 30% वेटेज और दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम के अंकों को 30% वेटेज दिया गया है।

इसके बाद स्कूलों से डिटल्स मंगवाई गई थी। जिस स्कूलों ने निश्चित समय सीमा में अपने छात्रों की जानकारी नहीं दी है, उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा।

परीक्षा रद्द होने के बाद से लाखों छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों से परिणाम की तारीख को लेकर कयास लगाए जा रहे थे हालांकि बोर्ड की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी जा रही थी। हालांकि आज इंतजार खत्म हो

बोर्ड की तरफ से क्या कहा गया

CBSE बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही बोर्ड की तरफ से कहा गया “क्योंकि दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ था। इसलिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किए गए हैं। बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है।” इससे पहले 28 जुलाई को CBSE बोर्ड ने कहा था कि जल्द ही छात्रों का रिजल्ट जारी होने वाला है, लेकिन तारीखों का ऐलान नहीं किया था। बोर्ड शुक्रवार को 11 बजे के आसपास 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने कभी भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ नहीं जारी किया है और इस साल भी ऐसा होने की संभावना काफी कम है।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम