नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसके बाद छात्र व अभिभावक सीबीएसई की अधिकृत वेबसाइट समेत, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट सर्च विंग के जरिए परिणाम देख सकेंगे। नतीजे आने के बाद छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।इसके अलावा yashbharat.com पर दिए लिंक में भी नतीजे देख सकते हैं सीबीएसई ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू की थी। इस वर्ष आठ साल बाद दसवीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था। सीबीएसई के अनुसार, इस वर्ष 1638428 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। गौरतलब है कि 10वीं गणित की परीक्षा लीक होने का मामला सामने आया था, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा था कि वो 10वीं गणित की परीक्षा फिर से आयोजित नहीं करेगी। बोर्ड के इस फैसले के बाद देशभर के 16 लाख छात्रों को बड़ी राहत मिली है। अपने इस फैसले के पीछे बोर्ड ने तर्क दिया था कि 10वीं गणित का पर्चा लीक होने का ज्यादा व्यापक असर नहीं हुआ है और इसलिए परीक्षा फिर से आयोजित नहीं की जाएगी। छात्र ऐसे देखें अपना रिजल्ट - सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं। - Central Board of Secondary Education CBSE Class 12th Result 2018 या CBSE Class 10th Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें। - अपने एडमिट कार्ड की जानकारी एंटर करें। - CBSE Result 2018 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट भी रख लें।