मध्यप्रदेश

CBSE 10th Result 2020 Mistake: बोर्ड से मार्कशीट में कई बच्चों की जन्म वर्ष 2020 लिखा

CBSE 10th Result 2020 Mistake:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है।

बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में किए वादे के मुताबिक 15 जुलाई तक दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिया। लेकिन जल्दबाजी में बोर्ड से बड़ी चूक हो गई।

बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर अपलोड की गई मार्कशीट में कई बच्चों की जन्मतिथि वर्ष 2020 कर दी गई। कई बच्चे इसकी शिकायत लेकर अपने स्कूल पहुंचे।

महत्वपूर्ण बात ये है कि जन्म तिथि के लिए कक्षा 10वीं मार्क शीट को प्रामाणिक दस्तावेज माना जाता है।

बता दें कि CBSE बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया। रिजल्ट वाले दिन तो बच्चे अपने मार्क्स और रिजल्ट देखने को लेकर व्यस्त रहे।

लेकिन अगले दिन जब इत्मिनान से अपनी मार्कशीट देखी तो उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया।

बहुत से बच्चों ने शिकायत की कि बोर्ड द्वारा जारी की गई उनकी मार्कशीट में उनकी जन्मतिथि 1 दिसंबर 2020 कर दी गई, जबकि कई बच्चों की मार्कशीट में जन्म तिथि में छात्रों के जन्म का वर्ष 2020 लिखा गया है।

कई छात्र ऐसे भी थे जिनके जन्म की तिथि या जन्म का महीना गलत लिख दिया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम