Friday, May 1, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

CBSE के बाद माशिमं भी स्कूलों के कोर्स में करेगा कटौती, नहीं होगी त्रैमासिक परीक्षाएं

इंदौर । कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीबीएसई ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के कोर्स में 30 फीसदी की कटौती की है। अब स्कूल शिक्षा विभाग भी माशिमं के कोर्स में कटौती की योजना बना रहा है।

पिछले दिनों इंदौर सहित प्रमुख जिलों के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा में प्रमुख सचिव ने इस बात के संकेत दिए थे कि एमपी बोर्ड के विद्यार्थियों के कोर्स में कटौती की जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई और उससे सुझाव मांगे गए हैं।

समिति के सदस्य बताएंगे कि कोर्स में कौन से पाठ आवश्यक नहीं हैं, जिन्हें इस बार हटाया जा सकता है। इसके बाद माशिमं स्पष्ट करेगा कि संबंधित पाठों से प्रश्न परीक्षा में नहीं पूछे जाएंगे। इस बार नहीं होगी त्रैमासिक परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल खुले नहीं हैं और आगे भी स्कूल कब खुलेंगे, यह तय नहीं है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम