katniमध्यप्रदेश

स्मैक के लिए पैसे न देने पर रेलवे अधिकारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दो अज्ञात पर मामला दर्ज

स्मैक के लिए पैसे न देने पर रेलवे अधिकारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दो अज्ञात पर मामला दर्

कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुडवारा रोड पर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से स्मैक पीने के लिए पैसों की मांग की थी, जिसे न देने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

*क्या है पूरा मामला?*
जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजन सिंह (46 वर्ष), जो मूल रूप से गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं रेलवे में पदस्थ है और वर्तमान में सर्किट हाउस के पास रह रहे हैं, 15 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे सिविल लाइन इंजीनियरिंग ऑफिस के पास मुडवारा रोड पर थे।
तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया और स्मैक (नशा) पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जब राजन सिंह ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो दोनों आरोपियों ने एक राय होकर उन्हें मां-बहन की अभद्र गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पीड़ित ने कटनी कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 63/26 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भा.द.वि. (IPC) की निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है:
धाराएं: 296बी, 119(1), 351(2), 3(5) BNS एवं 294, 327, 506, 34 IPC।
इस मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक (474) अजीत मिश्रा द्वारा की जा रही है। पुलिस फिलहाल फरार अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

Back to top button