jabalpurLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर में पाकिस्तानी बच्चों को वापस भेजने का मामला उलझा

जबलपुर में पाकिस्तानी बच्चों को वापस भेजने का मामला उलझ गया है। जबलपुर कलेक्टर ने बताया कि जबलपुर में भी एक ऐसा मामला है जिसमें मां हिंदुस्तानी है और पिता पाकिस्तानी है। ऐसे में इस समय केंद्रीय मंत्रालय से आए दिशा-निर्देश के आधार पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई अंतर्गत यह मामला संज्ञान में आने पर पुलिस द्वारा राज्य सरकार को अवगत करा कर मार्गदर्शन मांगा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उक्त बच्चे अभी छोटे हैं। इसलिए यह मार्गदर्शन मांगना पड़ा है।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के निर्देश दिए थे। वहीं राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके मुल्क भेजे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम